top of page

" गलतफहमी "

Aug 13, 2020
1 min read

ना जाने क्यों जब गुजरती हूँ रोजाना उन नगरों से ,

सहम उठती हूं मैं उन ताकती हुई हजार नजरों से।


निकलते ही घर से सुनाई पड़ती है वह प्यारी सी चहचाहट,

साथ ही में सुनती हूं ओट के पीछे से वो दबी बड़बड़ाहट।


ना जाने क्यों इनका रोजाना ये किस्सा बन चुका है,

मेरी सुहानी सुबह का एक दुख भरा हिस्सा बन चुका है।


वो कदम जो रोजाना अपने सपनों को जोड़ने में लगे हुए थे,

लेकिन कुछ नजरें ऐसी थी जो उन हौसलों को तोड़ने में लगे हुए थे।


उस चहचाहट का मन बड़बड़ाहट में छुप जाना,

उन नजरों से बचते बचाते मेरी नजरों का जमीन पर झुक जाना।


आखिर क्यों लोगों ने बनाया रोजाना यह धंधा है,

मानो लगता है ऐसा कि आत्मविश्वास की उस टूटी डोर से बंधा है।


बस एहसास था इतना शायद किसी को मेरे देर आने से परेशानी है,

या फिर कहते होंगे इस पर तो किसी बाहर वाले की मेहरबानी है।


ना जाने क्यों मन में ख़लिशो का अंबार सा सज गया,

मेरे मन में उन सभी विचारधारा का कौतूहल सा मच गया।


सच या झूठ ,अच्छा हो या बुरा कुछ बातें ज्यादा दिनों तक नहीं रहती,

काश तारीफ बयां करती उन नजरों को घूरते हुए नकारात्मकता के साथ ना बहती।


समझा जिसे बड़बडा़हट असल में चहचाहट थी मुकम्मल राहों की,

शायद अकल पर ताला पड़ा था इसलिए अब तक कैदी थी घुटन भरी बाहों की।।


- शिवानी गुप्ता


 
 
 

Recent Posts

See All
घर

पूरे जीवनकाल में, हम बहुत से घरों में रहते हैं, और कुछ घर... हममें भी रहते हैं। वो घर जो हमें छत देता है, काफी समय लगता है, इस घर को बनाने में, फिर चलाने, सजाने और सँवारने में, ज़रूरी है इस घर का ध्या

 
 
 
Maybe We'll Talk, Aaram Se

How many times have you thought of calling someone and then told yourself, “Not now. I’m busy. We’ll talk later, aaram se.” How many times you wanted to ask someone, “How are you feeling now?” but tol

 
 
 
The Misery Olympics

Have you ever felt that people around us—or perhaps even we ourselves—are always in a race to prove that our lives are more difficult than someone else’s? The moment you tell someone, “You know, I hav

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page