शिक्षा क्यों?
Updated: May 3, 2020
एक समाज अपनी सीखी हुई बातें और अपने अनुभव अपनी अगली पीढ़ी को हस्तांतरित करना चाहता है। हर व्यक्ति स्वयं की ख़ुशी की चाहत में अनेक प्रयास कर रहा होता है और एक सहज-सी चाहत के साथ होता है कि उसके बच्चे उससे बेहतर जीएँ और हमेशा ख़ुश रहें। इन्हीं कार्यों के लिए मानव ने अनेक प्रकार के शैक्षिक संस्थान खोले हैं और घरों में भी सीखने सिखाने की प्रक्रिया चलती रहती है।
परिणामस्वरूप मानव ने अनेक उपलब्धियाँ हासिल कर ली हैं। आज अनेकों परिवार उपलब्ध साधनों के मामले में अच्छी स्थिति में हैं। पर क्या वे हमेशा ख़ुश रहने लगे हैं?




Comments