द आर्टिस्ट्स कर्स (The Artist's Curse)
- Manika Negi

- Jul 16
- 2 min read
मैं बचपन से ही ड्राइंग में माहिर हूँ। मुझे मेरे पुराने स्कूल में ड्राइंग की चैंपियन बोला जाता था। मुझे भी ड्राइंग से काफी लगाव था। लेकिन एक दिन मुझे ड्राइंग से इतनी नफरत हो गई कि मैंने ड्राइंग करना ही छोड़ दिया।
"द आर्टिस्ट्स कर्स" (The Artist's Curse) माना जाता है कि अगर कोई कलाकार अपने सबसे पसंदीदा इंसान की तस्वीर बनाता है, तो वह इंसान उसकी जिंदगी से हमेशा-हमेशा के लिए गायब हो जाता है। हाँ, आपको यह सिर्फ एक अंधविश्वास या कहानी लग रही होगी; मुझे भी पहले यह ऐसा ही लगता था। लेकिन मेरे साथ यह अभिशाप सच में घटित हो गया, और तब से मैंने ड्राइंग करना छोड़ दिया।
यह बात तब की है जब मैं 9 साल की थी। फादर्स डे (Father's Day) था और मुझे अपने पापा को एक बढ़िया सा तोहफा देना था। मैंने सोचा कि क्यों न मैं पापा का एक चित्र बनाऊँ और उसे फोटो फ्रेम में डालकर फादर्स डे पर उन्हें गिफ्ट करूँ। मैंने पापा के घर आने से पहले ही वह ड्राइंग तैयार कर ली। वह ड्राइंग मेरी जिंदगी की सबसे खूबसूरत ड्राइंग थी। मेरी मम्मी भी उसे देखकर मुझसे बहुत प्रभावित हुईं।

पापा के घर आने पर हमने फादर्स डे मनाया, फिर मैंने पापा को उनका गिफ्ट दिया। पापा ने रैपर खोला और फ्रेम को देखा। उस वक्त मेरे पापा के चेहरे पर एक अलग ही खुशी थी। उन्होंने मेरी बहुत तारीफ की। उसके बाद हम सब खाना और मिठाई खाकर सो गए।
मेरे पापा रात को 1:00 बजे ऑफिस जाते थे। मेरी मम्मी रात 12:00 बजे उठकर पापा के लिए खाना बनाती थीं। मम्मी ने खाना बनाकर, टिफिन पैक करके पापा को दिया। कुछ देर में पापा की बस भी आ गई। यह कंपनी की अपनी बस थी जो सभी कर्मचारियों को लेने आती थी।
जब पापा काम खत्म करके घर लौट रहे थे, तब उस बस का एक्सीडेंट हो गया। यह बात हमें अगली सुबह पता चली जब पापा घर नहीं पहुँचे। उस हादसे में मेरे पापा...
हाँ, तो उसके बाद से ही ड्राइंग में मेरी विशेष रुचि नहीं रही। अब मैं कभी-कभार ही ड्राइंग करती हूँ।


Comments